• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीबों के बीच बांटे कंबल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीब लोगों के लिए राहत की पहल की है। इस दौरान जिला पदाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल राज एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन इच्छित भारत की मौजूदगी में किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा स्थित यूनिटी पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जिला पदाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल राज ने कहा कि जिले में भीषण ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर इच्छित भारत ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब लोगों को कंबल की बहुत जरूरत होती है, इसलिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। अब तक 600 कंबलों का वितरण हो चुका है। आने वाले समय में दिलावरगंज, फरिंगगोला, बहादुरगंज और कोचाधामन में गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि 15 जनवरी तक 1500 कंबलों का वितरण किया जाए।

इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि सोसाइटी आगे भी गरीबों की मदद के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सदस्य गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *