• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना और पानीटंकी चौकी की पुलिस ने रविवार दोपहर मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक का नाम निर्मल गोप (23) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के मंजयजोत स्थित डांगीबस्ती का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त युवक डांगीबस्ती से ई-रिक्शा (टोटो) से पानीटंकी जा रहा था। इसी दौरान ढाकरुमोड़ पर युवक के टोटो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से 204 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि युवक जब्त ब्राउन शुगर को पानीटंकी में किसी को डिलीवरी देने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपित युवक को खोरीबाड़ी थाना लेकर गई।

इस कार्रवाई के दौरान खोरीबाड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार वैद्य एवं पानीटंकी चौकी प्रभारी अमृत लेबर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपित युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *