Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 08 जनवरी 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति पौष 18, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, द्वितीय, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 24, जमादि-उल्सानी-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जनवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वितीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 9 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अगले दिन 06 बजकर 05 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 9 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 40 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जनवरी 2023:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 42 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जनवरी 2023 :

राहुकाल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *