• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 18 फरवरी 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति माघ 29, शक संवत 1944, फाल्गुन कृष्ण, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 06, रज्जब-26, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 फरवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।

व्यतीपात योग सायं 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – शनि प्रदोष व्रत 2023, महाशिवरात्रि व्रत 2023, बसंत ऋतु प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 18 फरवरी 2023 :
 सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 13 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 फरवरी 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *