• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 18 मार्च 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 27, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05। शब्बान-उचय 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
पापमोचनी एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय 18 मार्च 2023 : 
सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 18 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 30 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मार्च 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मार्च 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक होगा। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक। इसके बाद सुबह 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *