जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें
राष्ट्रीय मिति पौष 29, शक संवत् 1944, माघ, कृष्ण, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष माघ प्रविष्टे 6, जमादि-उल्सानी-26, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 1 बजकर 19 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 3 बजकर 18 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग रात 11 बजकर 4 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
तैतिल करण अपराह्न 1 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 3 बजकर 18 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी।
सूर्योदय का समय 19 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से 3 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक। उसके बाद दोपहर 3 बजे से 3 बजकर 42 मिनट तक।
