• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 2 नवंबर, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 11, शक संवत् 1944, कार्तिक शुक्ल, नवमी, बुधवार। विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 17, रवि-उल्सानी-06, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 नवम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि रात्रि 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

गण्ड योग पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत वृद्वि योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार
 – अक्षय कूष्माण्ड नवमी, आरोग्य व्रत, आमला नवमी।

सूर्योदय का समय 2 नवंबर 2022 : सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 2 नवंबर 2022 :
 शाम 05 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। पंचक काल दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *