• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 23 नवंबर 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 02, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष कृष्ण, अमावस्या, बुधवार। विक्रम संवत 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 8, रवि-उल्सानी 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 नवंबर 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अगले दिन तड़के 4 बजकर 27 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।शोभन योग अपराह्न 3 बजकर 39 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायं 5 बजकर 41 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 4 बजकर 4 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 नवंबर 2022 : सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 23 नवंबर 2022 : शाम 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 1 बजकर 24 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रात्रि 9 बजकर 37 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2022 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *