• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 27 सितंबर 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

कुंडली, जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति आश्विन 05, शक संवत 1944, आश्विन, शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 11, सफर 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।ब्रह्म योग प्रातः 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 18 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी पूजा।सूर्योदय का समय 27 सितंबर 2022 : सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 सितंबर 2022 : शाम 06 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजे तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजे से 06 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 16 मिनट से अगले दिन 02 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 36 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजे से 11 बजकर 48 मिनट तक।

आज का उपाय : सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *