• Sun. Dec 7th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 29 अप्रैल 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 16। शव्वाल-08, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

नवमी तिथि सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 47 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। कौलव करण सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 47 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार जानकी (सीता) जयन्ती।

सूर्योदय का समय 29 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 29 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2023 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 21 मिनट से 9 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *