• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 4 फरवरी 2023 शनिवार, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति माघ 15, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 22, रज्जब-12, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 फरवरी सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 4 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 2 मिनट।

आज का शुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त दोपहर 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजे से 6 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 09 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 03 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *