Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 8, शक संवत् 1944, कार्तिक शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 14, रवि-उल्सानी 3, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग सायं 07 बजकर 15 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। कौलव करण सायं 4 बजकर 39 मिनट तक उपरांत गर कर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार : छठ पूजा का तीसरा दिन, सूर्य षष्ठी पर्व।


सूर्योदय का समय 30 अक्टूबर 2022 : 
सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 अक्टूबर 2022 : शाम 5 बजकर 38 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 26 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर 2022 :
राहुकाल दोपहर में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *