• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 02 फरवरी 2024, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

राष्ट्रीय मिति माघ 13, शक संवत 1945, माघ कृष्ण, सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 20, रज्जब 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सप्तमी तिथि सायं 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 2 फरवरी 2024 : सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 फरवरी 2024 : शाम 6 बजे तक।

आज का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2024 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय : 
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *