• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 22 जनवरी 2023, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष– कामकाजी सफलता का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं को गति देंगे। प्रबंधन के कार्यों में शामिल रहेंगे। सभी का सहयोग बनाए रखेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। संपर्क बढ़ाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। धैर्य बना रहेगा। पेशेवर संबंध संवरेंगे। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। इच्छित सफलताएं बनी रहेंगी। तैयारी एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। वरिष्ठों व मित्रों का साथ बना रहेगा। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा।

वृष- भाग्योदयकारी समय है। आस्था और भक्तिभाव बनाए रखेंगे। धनधान्य और समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कां का लाभ उठाएंगे। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे। अनुशासन रखेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। बड़प्पन रखेंगे. व्यक्तिगत गतिविधियां बढे़ंगी। करीबियों पर भरोसा रखेंगे। धर्म कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर रहेंगे।

मिथुन– स्वास्थ्यगत संकेतों को अनदेखा न करें। परिवार का साथ विश्वास बना रहेगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। सहयोग की भावना रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लें। चर्चा संवाद में सजग रहेंगे। अनुशासन बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। धैर्य से कार्य करेंगे। व्यवस्था के प्रयासों में सतर्क रहेंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। आवश्यक कार्य में ढिलाई से बचेंगे। कामकाजी सफलता रहेगी। ठगों और अपरिचितों से दूर रहें।

कर्क- साझीदारी के मामलों में प्रभावी रहेंगे। उद्योग कार्यों में सक्रियता आएग।भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। विभिन्न प्रयास संवरेंगे। करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। चहुंओर सुधार बना रहेगा। जोखिम के कार्यों को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। साझा कार्यों में तेजी दिखाएंगे। करीबी उपलब्धि पाने में सफल सकते हैं। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष को अवसर नहीं देंगे। लापरवाही से बचेंगे. फोकस बनाए रखेंगे। बड़ी सोच बनाए रखेंगे। संकोच हटेगा।

सिंह- परिश्रम से विपक्षियों को पीछे धकेलने में सफल होंगी। कर्मठता और सेवाभाव पर जोर रहेगा। स्वास्थ्यगत अवरोधों पर ध्यान देंगे। सहयोगियों और समकक्षों की बात सुनेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे। मितभाषी बने रहेंगे। सजगता बढ़ाएंगे। उत्साह से कार्य करेंगे। तर्क बहस से बचेंगे। आवश्यक कार्यों में स्पष्टता लाएंगे। सक्रियता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। लेनदेन में सावधान रहें।

कन्या- श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। उमंग उत्साह से भरे रहेंगे। बड़ों से सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा और भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे। सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बनाए रखेंगे। करियर व्यापार में सफलता पाएंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास रखेंगे। महत्वपूर्ण मामले बनेंगे। रचनात्मकता बनाए रहेंगे। जीत का भाव बना रहेगा। करीबियों के संग हर्ष आनंद के मौके बनेंगे।

तुला- घर में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। भूमि भवन एवं वाहनादि के प्रयासों में गति आएगी। परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे। चर्चा संवाद प्रभावी रहेंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। सलाह पर ध्यान दें। संबंधों में शुभता का संचार रखेंगे। संकीर्णता एवं स्वार्थ का त्याग करेंगे। कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे। पेशेवर वार्ता में स्पष्टता बनाए रहेंगे। आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। सहजता रखें।

वृश्चिक- साहस पराक्रम और प्रभाव बनाए रखेंगे। शुभ संदेशों का आदान प्रदान बढ़ेगा। परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे। यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क संचार का क्षेत्र बड़ा होगा। भाईचारे को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे। संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। इच्छित सूचना की प्राप्ति हो सकती है। वाणिज्य व्यापार में प्रभावी बने रहेंगे। बंधुजनों से संबंध मजबूत बनाए रखेंगे। चहुंओर अनुकूल वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

धनु- घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। स्वजनों का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। धनधान्य बढ़त पर रहेगा। चहुंओर सफलता पाएंगे। आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे। भव्यता और साज सज्जा पर जोर बना रहेगा। जीवन स्तर संवरेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुकूलन बढ़त पर रहेगा। पुण्यकार्यों से जुड़ेंगे। साख में वृद्धि होगी। योजनाओं को गति देंगे। उत्सव का माहौल रहेगा।

मकर- जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। श्रेष्ठ कार्यों को गति देंगे। लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे। व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। नवीन मामले पक्ष में बनेंगे। सौदे समझौते गति लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा. जिम्मेदारी निभाएंगे। सक्रियता से जगह बनाएंगे। सृजनशीलता बढे़गी। लंबित कार्यों को गति देंगे। स्मार्ट वर्क बनाए रखेंगे। अनुकूलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे।

कुंभ- दूर देश के संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। आर्थिक निवेश के प्रयास बेहरत बनेगे। कामकाज संवार पर रहेंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। न्यायिक मामलों में सक्रियता रहेगी। खानपान बेहतर बनाए रखेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। विस्तार के मामले गति लेंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें। अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं। नीति नियम मानें। साथी सहयोगी होंगे। विपक्ष से सतर्क रहें। बजट बनाकर चलेंंगे।

मीन- आर्थिक मामले पक्ष में बने रहेंगे। करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। विभिन्न विषय पक्ष में रहेंगे। रीति नीति पर अमल रखेंगे। तर्कशील बने रहेंगे। लाभ बढ़ेगा। योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी। महत्वपूर्ण प्रयास बनाए रखेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत हैं। लाभकारी अवसरो में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *