• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 28 जनवरी 2023, शनिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष- शाम से परिस्थितियां अधिक सकारात्मक होंगी। आवश्यक मामलों में धैर्य बनाए रखें। विस्तार योजनाओं को बल मिलेगा। नीति नियमों का पालन करेंगे। संबंधियों का सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे। यात्रा संभव है। सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है। गलतियों को अनदेखा न करें। खर्च और निवेश पर ध्यान देंगे। रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी। सामंजस्यता रखेंगे। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा।

वृष- महत्वपूर्ण प्रयासों को शाम तक पूरा करने का प्रयास रखें। लाभ और प्रभाव में वृद्धि रहेगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा। प्रबंधन संवार पाएगा। करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे। अर्थ व्यापार में सफलता पाएंगे। आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। पेशेवर मामले सकारात्मक होंगे। वचन बनाए रखेंगे। योजनाओं में सफलता पाएंगे। सहयोग की सोच रखेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा।

मिथुन- समय करियर कारोबार के लिए उत्तम बना हुआ है। उम्मीद से अच्छे लाभ के संकेत हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। दीर्घकालिक योजनाओं को समर्थन मिलेगा। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। करियर कारोबार में शुभता का रहेगी। सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। विविध कार्यों को पूरा करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। बड़प्पन का भाव रहेगा। अवसर बढेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में रुचि रखेंगे।

कर्क- भाग्य की कृपा और प्रबंधन योग्यता से सभी प्रयास बेहतर बने रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों से सहयोग रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे। धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं। आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा। पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे। संकल्प पूरा करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। लाभ की प्रबलता बनी रहेगी। साहस पराक्रम बना रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। पुण्यार्जन बढ़ेगा।

सिंह- समय सुधार पर बना रहेगा. शाम से भाग्य की प्रबलता बढे़गी। धैर्य धर्म का पालन बनाए रखें। स्वजनों परिजनों कीसीख सलाह बनाए रखें। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें। जल्दबाजी में समझौते नहीं करें। आपसी समन्वय बनाए रखेंगे। संतुलिग ढंग से आगे बढ़ेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं। अनजान पर भरोसा न करें। अप्रत्याशित स्थिति रह सकती है। आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखें।

कन्या- शाम से स्थिति में अप्रत्याशितता बनी रहेगी। जरूरी विषयों को शीघ्रता से पूरा करने की सोच रखें। बड़े प्रयास गति पाएंगे। विविध परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी। साझीदारी में सफलता मिलेगी। नेतृत्व के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे। विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व के मामले संवरेंगे। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। व्यवस्था को बल मिलेगा।

तुला- आत्मविश्वास और मेहनत से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे। शाम से समय अधिक सकारात्मक होगा। करीबियों पर भरोसा बढ़ेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे। रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे। लिखापढ़ी के कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। सफेदपोश ठगों से बचाव रखेंगे। विनम्रता बनाए रहें। जोखिम न लें। जल्दबाजी में कार्य न करें। पेशेवरता पर जोर बढ़ाएंगे। कामकाजी प्रयासों पर फोकस रखेंगे। नौकरीपेशा व सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी।

वृश्चिक- मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। ऊर्जा उत्साह बना रहेगा। बौद्धिकता बल पाएगी। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे। विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी। अध्ययन अध्यापन संवरेगा। व्यक्तिगत प्रयासों में प्रभावी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पूरे करेंगे। सामंजस्यता का प्रयास रखेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

धनु- व्यक्तिगत एवं भावनात्मक मामलों में धैर्य रखेंगे। भावावेश और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। आवश्यक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। आस्था विश्वास से कार्य करें। करीबियों से सहजता बनाए रखें। निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे। निजी उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार बेहतर बना रहेगा। जिद से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भौतिकता वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर- आवश्यक विषयों को शाम तक पूरा करने की सोच रखें। ऊर्जा अनुशासन अनुपालन रखेंगे। करीबियों से सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास रहेगा। सामाजिकता संवार पाएगी। सहकारिता व साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे। भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे। कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा। संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएंगे। संपर्क का दायरा बड़ा हागा। सबको साथ लेकर चलेंगे।

कुंभ– श्रेष्ठ समय बना हुआ है। आत्मविश्वास से निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। परिवार के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे। भव्यता पर बल बनाए रखेंगे। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे। हर्ष आनंदमय सुखदायक समय है। श्रेष्ठ जनों का आगमन संभव है। योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वचन बनाए रखेगे। संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे। धन संपत्ति बढ़ेगी।

मीन- आदर्शवाद की भावना बल पाएगी। पारिवारिक कार्यों को गति देंगे। सुखकारक समय है। साख सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। सृजन कार्यों से जुड़ेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएं रखेंगे। नवाचार में सफलता मिलेगी। नियम अनुशासन रखेंगे। यात्रा के संकेत हैं। शुभ सूचना मिल सकती है।संपर्कों का लाभ मिलेगा। स्मरणीय पल साझा करेंगे। अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी। बड़ी सोच रखेंगे। कलात्मक समझ बढ़ेगी। जीवनशैली संवरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *