सारस न्यूज, वेब डेस्क।
🐏 मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सावधानी से काम लेने का है। बिजनेस में जोखिम से बचें और पुराने अनुभवों से सीखें। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। जीवनसाथी के साथ बातचीत से रिश्ते सुधरेंगे।
🐂 वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है और खुशी मिलेगी।
👬 मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पैतृक संपत्ति या धन लाभ के संकेत हैं। भाइयों के सहयोग से काम पूरे होंगे। उधार लिया धन लौटाने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
🦀 कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जिम्मेदारियों को निभाने से सम्मान मिलेगा।
🦁 सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। घर में धार्मिक माहौल बन सकता है। बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।
👩🌾 कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी।
⚖️ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सोच-समझकर निर्णय लें। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें।
🦂 वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आलस्य से बचें। परिवार में छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है।
🏹 धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन खुशी और सफलता लेकर आएगा। धन लाभ के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
🐊 मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सेहत का ध्यान रखें। काम और स्वास्थ्य दोनों पर फोकस जरूरी है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा।
🌊 कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन अच्छा रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और आय बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
🐟 मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कामों में ध्यान लगाएं। यात्रा से लाभ मिल सकता है। सोच-समझकर फैसले लें।
