• Wed. Mar 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 25 मार्च 2026, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए सफलता और राहत लेकर आ सकता है। किसी कानूनी मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। सेहत को नजरअंदाज न करें। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में किए गए बदलाव भविष्य में लाभ देंगे। जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में साझेदारी मजबूत होगी। विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें। कामकाज में योजना बनाकर चलें। पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं। किसी जरूरी बात को दूसरों से साझा करने से बचें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी। लोन या आर्थिक मदद मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मनचाहे क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। विवाद से दूर रहें।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। नए विचार आएंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। सरकारी योजनाओं से फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *