• Sun. Apr 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🐏 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि किसी करीबी की सेहत चिंता दे सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

🐂 वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। परिवार से जुड़े फैसलों पर थोड़ा असमंजस रह सकता है। वाणी में संयम रखें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें। कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी।

👬 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर पर नजर रखें। निवेश में सावधानी जरूरी है। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा।

🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज धन-धान्य में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

👩‍🌾 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम को टालने से बचें। बॉस के सुझाव लाभदायक रहेंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।

⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। आय में वृद्धि होगी, लेकिन दिखावे से दूर रहें।

🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अचानक धन लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। बिजनेस में बदलाव लाभकारी रहेंगे। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आनंदमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज लेन-देन में सतर्क रहें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें।

🏺 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आय-व्यय संतुलित रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में किए वादे पूरे करें।

🐟 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। काम में देरी संभव है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, झूठे आरोप लग सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *