Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 20 अगस्त 2024, मंगलवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

  • आज का दिन जातक के लिए सफलता देने वाला हो सकता है। निवेश के लिए उत्तम समय है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लंबे समय से लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। सरकारी कामों में भी सहयोग मिलेगा। भागीदारी के कामों में लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

  • आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा। विवादों से दूर रहें। पुरानी बीमारी और महामारी परेशानी का कारण बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

  • आज जातक पुराने परिचितों से मिल सकते हैं, जिससे मन में खुशी होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि और समस्या में कमी करेगा। काम का विस्तार होगा। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के इस्तेमाल में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें और विवेक से काम करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

  • आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जातक को नए कपड़े और आभूषण मिल सकते हैं, या खुद खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में शुभ फल मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। काम में सफलता मिलेगी। भेंट और उपहार प्राप्त हो सकते हैं। प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

  • आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि व विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएं दूर हो सकती हैं। ज़मीन ख़रीद-फ़रोख्त के लिए दिन ठीक है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

  • आज किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। क़ानूनी कार्यों में न पड़ें। व्यापार में लाभ हो सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

  • आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए शुभ समय है। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। विवाद से बचें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

  • आज घर में किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धन की प्राप्ति आसानी से हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कानूनी कामों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ की संभावना है। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

  • आज मन में धार्मिक आस्था बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक उन्नति और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी, लेकिन इसका तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन आसानी से मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। विरोधियों के कारण अशांति हो सकती है। नवीन कार्ययोजना में सफलता मिलने के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

  • आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन फालतू का खर्च नहीं होगा। दूसरों से अपेक्षा न रखें। समय पर काम न होने से तनाव हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। संपत्ति के कार्यों में लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर हो सकती है। व्यवसाय ठीक रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

  • आज का दिन शुभ फलदायक है। बकाया धन की वसूली कर सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार और निवेश लाभदायक रहेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

  • मीन राशि वालों को आज बीमारी से परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें। तकनीकी सामान के इस्तेमाल में लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यवसाय में लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभर सकती है। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहें। अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *