Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 21 अगस्त 2024, बुधवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको अनुकूल फल देगा। छोटी-छोटी उपलब्धियों को भी बड़ा चढ़ाकर पेश करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर के लोग डरे-सहमे से रहेंगे, जिससे शांति का वातावरण बना रहेगा। निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं हाथ में आएंगी। परिवार के साथ आपसी संबंधों को महत्व देने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा। वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। संतान से सुख मिलेगा, लेकिन रक्त अथवा पित्त संबंधी शिकायत हो सकती है। मादक एवं तले पदार्थों का परहेज रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज लोहे के औजारों और अग्नि से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिससे सर, पेट, कमर, और घुटनों में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धीमी दिनचर्या रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन धन लाभ देगा, लेकिन निजी संबंधों में अनबन हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पेट में जलन, गैस, या आंख संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों से बचकर रहें, मान-हानि हो सकती है। शाम के बाद मनचाहा कार्य होने से प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी और के काम से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन तुरंत परिणाम न मिलने पर मायूसी होगी। नौकरियों में प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए परिश्रम करना होगा। व्यर्थ की यात्रा से थकान हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा बन सकती है। समाज के श्रेष्ठ लोगों से पहचान होगी, लेकिन घर में किसी सदस्य को इससे परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। अग्नि से सावधानी रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का अधिकांश भाग अशुभ रहेगा। दिन की शुरुआत में विवाद का भय रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्वंय के निर्णय से ही लाभ मिल सकेगा। भागीदारी के कार्यों में हानि की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से कम फलदायक रहेगा। संतान की मनमानी से मन विचलित हो सकता है। शरीर के अंगों में दर्द और अकड़न की शिकायत रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। प्रातःकाल से ही धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। व्यापारियों को दैनिक लाभ के अतिरिक्त भी आय के अवसर मिलेंगे। नए अनुबंध मिलने से भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाएंगे। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान से मामूली बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बेफिजूल की मानसिक दुविधाओं और उलझनों के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। मध्यान्ह के बाद स्थिति सुधरेगी और धन की आमद से आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, लेकिन परिवार में सुख-शांति की कमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। मित्रों या परिजनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। रक्तचाप या आजीर्ण से परेशानी हो सकती है। आज व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। इच्छित कार्य के पूर्ण होने से खुशी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। पूर्व में किए निवेश का धन फंसने या हानि होने से मानसिक व्याकुलता रहेगी। आत्मविश्वास और सहयोग की कमी से कार्यों में हानि की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों और सामाजिक समारोह में धन और समय लगेगा। परिवार का वातावरण उदासीन रहेगा और सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिनचर्या सुस्त रहेगी, लेकिन मध्यान्ह के बाद गति पकड़ेगी। कम समय में बेहतर कार्य कर अधिकारी और सहकर्मियों की प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में संतोषजनक लाभ होगा और सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। घर में चहल-पहल रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का अधिकांश भाग कार्य करते हुए भी आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं और प्रयोग अपनाएंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। उत्तम भोजन और वाहन का सुख मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *