Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 05 सितम्बर, गुरुवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

🌟मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने ही ख्यालों में डूबे रहेंगे। घर में किसी से व्यर्थ की बहस या लड़ाई हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे आप अपने मुख्य लक्ष्यों से भटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज गति धीमी रहेगी। बिना लाभ-हानि की परवाह किए काम करेंगे, जो बाद में नुकसान करवा सकता है। मानसिक बेचैनी के कारण पूजा-पाठ से दूरी बना सकते हैं।

🌟वृष🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने आसपास कई बदलाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मन मुताबिक काम होने से प्रसन्नता रहेगी। पहले से तय किए गए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। आकस्मिक खर्चों की संभावना है, लेकिन आप परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालकर लाभ प्राप्त करेंगे। घर में सुख सामान्य रहेगा, ठंडी चीज़ों का परहेज करें।

🌟मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं, और विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। कमीशन के कार्यों से लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। नए और पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूर रहें और लंबी यात्रा आवश्यकता होने पर ही करें।

🌟कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावुकता अधिक रहेगी, जिससे छोटी-छोटी बातों का असर दिल पर ले सकते हैं। नए और पुराने मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। संध्या के समय आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। लेकिन भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और बेवजह के झगड़ों से बचें।

🌟सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। संतान और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में गति आएगी और लाभ की संभावना बनेगी। धन प्राप्ति में विलंब होगा, लेकिन दिन से वृद्धि की उम्मीद रख सकते हैं। घर में शांति रहेगी, लेकिन किसी व्यक्ति की कमी महसूस होगी।

🌟कन्या👩‍🦱 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा। अधिकांश कार्य बे मन से करेंगे, जिससे विलंब होगा। सहकर्मियों से अहं के कारण मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय में मंदी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन संघर्षपूर्ण रहेगा, लेकिन संध्या के बाद एकाग्रता बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

🌟तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और घर में मित्रों व रिश्तेदारों के आने के संकेत हैं। पूर्व निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे, जिससे राहत मिलेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। लालच से बचें, अन्यथा सामाजिक सम्मान में कमी आ सकती है।

🌟वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आप दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन परिजनों को यह पसंद नहीं आएगा। घर में किसी से नाराजगी हो सकती है। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंददायक रहेगा।

🌟धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको बुद्धि और विवेक का लाभ मिलेगा। दिन के पहले हिस्से में घर में मतभेद रह सकते हैं, इसलिए शांत रहें। कार्यक्षेत्र में नए तरीके अपनाने से आपकी बुद्धिमानी की सराहना होगी, लेकिन धन लाभ कम होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लोग मीठा बोलेंगे लेकिन सहयोग नहीं करेंगे।

🌟मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे धनलाभ के योग बनेंगे। दान-पुण्य और मदद में खर्च होगा, लेकिन आपको अखरेगा नहीं। लेन-देन में सावधानी रखें और क्रोध से बचें। अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

🌟कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दैनिक कार्यों के अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यों में किसी अन्य पर निर्भर रहने से काम अधूरे रह सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से अप्रिय समाचार मिल सकता है। धन की आमद सीमित रहेगी और खर्च अधिक होने से बजट प्रभावित होगा।

🌟मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के पहले हिस्से में आप निश्चिंत रहेंगे, लेकिन मध्यान्ह के बाद मेहनत करेंगे। घर के सुख-साधन की खरीद की योजना बनेगी, लेकिन बजट की कमी से टालना पड़ सकता है। धनलाभ के योग बनेंगे, लेकिन भागदौड़ के बाद ही। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *