Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 06 सितम्बर, शुक्रवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी और निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और पठन-पाठन में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी से बचें और बेचैनी महसूस हो सकती है। धनार्जन सुगम होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य बनाए रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। जरूरी वस्तु समय पर नहीं मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन थकान भरा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। धन निवेश से बचें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद बढ़ाने से बचें। प्रयास सफल रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट और रोग से सावधान रहें। फालतू खर्च बढ़ेगा। सहयोग प्राप्त होगा और प्रसन्नता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में तनाव हो सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे और लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। जोखिम से बचें। घर-बाहर असहयोग मिलेगा और कार्यों में विलंब हो सकता है। आय में कमी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी और थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नई आर्थिक योजना बनेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है, विवाद से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। बेचैनी रहेगी और चोट या रोग से बचें। काम में विरोध होगा और तनाव रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन निवेश के लिए दिन शुभ नहीं रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और विवाद से क्लेश हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कार्यों में अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिंता और बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगियों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि या दुकान खरीदने की योजना बनेगी। अपरिचितों पर ज्यादा भरोसा न करें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *