• Sun. Jan 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 10 जनवरी 2026, शनिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • ची • चो • ला • ली • लू • ले • लो)
आज करियर में प्रगति के संकेत हैं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मात देंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खर्च बढ़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। नई संपत्ति की योजना बनेगी।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। मेहनत अधिक रहेगी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जल्दबाज़ी से बचें।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • ह)
आज कुछ खास कर दिखाने का अवसर मिलेगा। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधान रहें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन काम का दबाव रहेगा। संतान को नौकरी से जुड़ा अवसर मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय की पुरानी कड़वाहट दूर होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर राजनीति से सावधान रहें। माता-पिता की सलाह से यात्रा करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। बॉस की बातों को गंभीरता से लें।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
धैर्य और संयम बनाए रखें। मन में उलझन रह सकती है। जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ लोगों से दूरी बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन सुखद रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
दिन अनुकूल है। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। खर्च और आय में संतुलन रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आंखों का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल रहेंगे। तरक्की की बाधाएं दूर होंगी। माता की सेहत पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में आकर जोखिम न लें। सरकारी कार्यों में दौड़भाग रहेगी।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नई जिम्मेदारी से दबाव महसूस हो सकता है। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। संपत्ति लाभ के योग हैं।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पिता से सलाह लाभकारी रहेगी। पारिवारिक मामलों का समाधान होगा। नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *