सारस न्यूज, वेब डेस्क।
♈ मेष राशि
(चू • चे • ची • चो • ला • ली • लू • ले • लो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। माता से किसी बात पर मतभेद संभव है।
♉ वृष राशि
(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
♊ मिथुन राशि
(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • ह)
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। उधार देने से बचें।
♋ कर्क राशि
(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। पिता के सहयोग से समस्या दूर होगी।
♌ सिंह राशि
(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
सुख-साधनों में वृद्धि होगी। राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। जोखिम से बचें।
♍ कन्या राशि
(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
दिन आनंददायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं।
♎ तुला राशि
(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
व्यवसाय में कुछ उलझनें रहेंगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मेहनत का फल मिलेगा।
♏ वृश्चिक राशि
(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
आय में वृद्धि के योग हैं। काम में सफलता मिलेगी। साझेदारी से बचें। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी।
♐ धनु राशि
(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
दिन सकारात्मक रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
♑ मकर राशि
(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
पेंडिंग काम पूरे होंगे। नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आसपास के लोगों से सावधान रहें।
♒ कुंभ राशि
(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
जिम्मेदारी बढ़ेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
♓ मीन राशि
(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
दिन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
