• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2025, शनिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। नया घर या संपत्ति से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। बच्चों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। सरकारी कामों में लापरवाही न करें।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। अधिकारियों से बहस से बचें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पार्टनरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। मन थोड़ा विचलित रहेगा, लेकिन सही दिशा में प्रयास करेंगे तो लाभ होगा। माता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बनाए रखें। सरकारी निवेश की योजना बन सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर में मेहमान आने से खुशी मिलेगी।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन अनुकूल है। करियर में उन्नति के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सरकारी मामलों में पहचान बनेगी। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन रखें।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू होंगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में मतभेद संभव हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। लेन-देन में पारदर्शिता रखें। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सावधानी जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदते समय सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *