सारस न्यूज, वेब डेस्क।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला)
आज उन्नति के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। बेवजह दूसरों के मामलों में न बोलें। दांपत्य जीवन में संयम रखें। नया काम शुरू करना शुभ रहेगा।
वृष राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज तनाव रह सकता है। साझेदारी के काम में लाभ होगा, लेकिन प्रॉपर्टी डील में सावधानी रखें। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सेहत पर ध्यान दें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। संतान की नौकरी को लेकर राहत मिलेगी।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भावुक होकर निर्णय न लें। खर्चे अधिक रहेंगे। पिता से लाभदायक सलाह मिलेगी। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। किसी की बातों में न आएं।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन सामान्य रहेगा। बजट बनाकर चलें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। एक लक्ष्य पर फोकस करें।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
करियर के लिए अच्छा दिन है। साझेदारी से लाभ होगा। रुके काम पूरे हो सकते हैं। घर में धार्मिक माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जोखिम भरे काम से बचें। बॉस या सहयोगी से मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बितेगा। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। निवेश पर विचार करें।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर से बहस हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए संबंध मजबूत होंगे।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ईमानदारी से किया गया काम फल देगा। अतिथि आगमन से खुशी मिलेगी। निजी मामलों पर ध्यान दें और योजनाबद्ध तरीके से चलें।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक तनाव रह सकता है। सरकारी काम पूरे होने के योग हैं।
