Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 15 सितम्बर, रविवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें। कोई बड़ा काम होने की संभावना है, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों से तालमेल बढ़ेगा। किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। पार्टी या पिकनिक का प्लान बनेगा। किसी बड़े काम की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा और धन संचय में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन बेहद खास रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घर-बाहर आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा और मीठी यादें साथ लाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कई मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। विवादों से बचें और कानूनी अड़चनों का सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, मेहनत का फल मिलेगा। दूसरों की मदद करेंगे और जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे। मेहनत सफल होगी। जीवनसाथी को पदोन्नति मिलेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और पारिवारिक व्यापार में बड़ा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या👩‍⚕️ (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों से मनमुटाव हो सकता है। घर में विवाद की आशंका है और मन में कटुता का भाव रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सतर्क रहें, दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। व्यापार स्थल पर मित्र के साथ कहासुनी हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लेनदेन में सावधानी बरतें। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मशांति बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा और संपत्ति से लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज नकारात्मक विचारों से बचें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश करेंगे। अपने काम पर ध्यान दें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में मनमाफिक लाभ मिलेगा और नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करते समय जल्दबाजी न करें। व्यापार में लाभ की संभावना है। बिगड़े काम बनेंगे और नई ऊर्जा का संचार होगा। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन खास रहेगा, लेकिन विवादों से बचें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। बुरे विचारों को मन में न आने दें, क्योंकि शत्रु साजिश कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *