• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल,17 दिसंबर 2025, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू, चे, ची, चो, ला, ली, लू, ले, लो)
आज जोखिम भरे कामों से बचें। प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश लाभ दे सकता है। मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। वाहन से सावधानी रखें, खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग लाभ देगा। मित्रों से विवाद से बचें।

मिथुन राशि

(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दिन सामान्य रहेगा। रुके काम पूरे करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में भविष्य को लेकर चर्चा होगी। व्यवसाय में बदलाव न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

कर्क राशि

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मिला-जुला दिन रहेगा। जोखिम लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खोई वस्तु मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा। नए काम की शुरुआत या लोन लेने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है।

कन्या राशि

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में संवाद जरूरी है। खानपान में लापरवाही न करें।

तुला राशि

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आनंदमय दिन रहेगा। अधिक भागदौड़ से थकान होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

वृश्चिक राशि

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। धार्मिक व शुभ कार्यों में भाग लेंगे। भावुक होकर निर्णय न लें। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

धनु राशि

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सूझबूझ से काम लें। पिता से सलाह मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यवसाय में बिना सोचे निवेश न करें।

मकर राशि

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव है। पुराना धन मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। आय-व्यय संतुलित रखें। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर निर्णय लें।

मीन राशि

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। करियर में उन्नति और प्रमोशन के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *