सारस न्यूज, वेब डेस्क।
♈ मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कामकाज के लिहाज से व्यस्त रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन आपकी समझदारी से सब संभल जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज खुशियों भरा दिन रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चकालाते समय सावधानी रखें।
♊ मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
♋ कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। निवेश के लिए दिन अच्छा है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
♌ सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च बढ़ सकता है। धैर्य से काम करें, सफलता मिलेगी।
♍ कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अचानक लाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता की सेवा से मन को शांति मिलेगी।
⚖️ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में वृद्धि होगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
🦂 वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे, लेकिन विवाद से बचें।
🏹 धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। धैर्य बनाए रखें।
🐐 मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिवार में खुशियां रहेंगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।
⚱️ कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। संपत्ति विवाद से सावधान रहें।
🐟 मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
