Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 18 सितम्बर 2024, बुधवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धन के लेनदेन को लेकर सावधान रहें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी अनजान पर विश्वास न करें। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम के कार्य टालें। भूमि या भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
धन से जुड़े मामलों में आज लाभ हो सकता है। किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में उन्नति होगी। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भूल, चूक, भ्रम, भ्रांति से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज बुरी संगति से बचें। लेनदेन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी के उकसाने में न आएं, वर्ना बनती बात भी बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आज की गई कोशिशें सफल रहेंगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धर्मकर्म में मन लगेगा। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे और लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज धन के लेनदेन में सतर्कता बरतें। आय में स्थिरता रहेगी। विवादों से दूर रहें। शारीरिक कष्ट हो सकता है, अप्रत्याशित खर्च भी सामने आएंगे। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न करें। मानसिक चिंता और तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका बनी रहेगी, इसलिए दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आंखों में परेशानी हो सकती है, मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, और नौकरी में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप न करें और विवादों से बचें, लाभ की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। आंखों को चोट और रोग से बचाएं। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे और सुख-सुविधाएं जुटेंगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा और मातहतों का भी समर्थन मिलेगा। हालांकि, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम भी पूरे होंगे, पूजा-पाठ में मन लगेगा।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सतर्क रहें, पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी बरतें, पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी, इसलिए ज्यादा सावधान रहें। मातहतों से बहस हो सकती है, दूसरों से उम्मीदें कम रखें। बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है, आय में स्थिरता रहेगी, और निर्णय सोच-समझकर लें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *