• Sat. Mar 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 19 जनवरी 2026, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मेहनत के बल पर नई पहचान बनेगी। कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार ला सकते हैं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और बाहर के खानपान से बचें।

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए काम पर फोकस रखें। ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई करीबी परेशान कर सकता है। लंबे समय से रुकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला चिंता बढ़ा सकता है। भाइयों की मदद से उपहार मिल सकता है। माता से किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाएं।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में नई पार्टनरशिप की संभावना है। संतान को नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। अविवाहितों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। घर या संपत्ति खरीदने का योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस में कुछ नए प्रयोग करने की सोचेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है, संयम रखें।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शौक और मौज की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है, सामान का ध्यान रखें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर और विशेषज्ञ की सलाह से करें। साइड इनकम के योग हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन है। घरेलू जरूरतों में लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है, तालमेल जरूरी है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट पर समारोह हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। आवेश में कोई निर्णय न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नया घर खरीदने की योजना में कागजातों पर ध्यान दें। ऑनलाइन काम सोच-समझकर करें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन मिश्रित फल देगा। व्यवसाय में तकनीकी समस्याओं के कारण रुकावट आ सकती है। किसी काम में समस्या लगे तो आगे न बढ़ें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, तनाव महसूस होगा। तनाव कम करने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से किया वादा पूरा करें।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कामकाज से जुड़े मामलों में सुधार होगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। मन की परेशानी जीवनसाथी से साझा करेंगे। संतान की नौकरी को लेकर भागदौड़ रहेगी। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। घर के रिनोवेशन की योजना बनेगी, खर्च अधिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *