• Thu. Jan 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 19 मई 2025, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):
💼 व्यवसाय: मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। इनकम बढ़ाने के अवसरों को आप हाथ से नहीं जाने देंगे।
❤️ स्वास्थ्य: वाणी पर संयम रखें, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।
✅ उपाय: बहनों या बहनों के समान किसी महिला का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।


वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):
💼 व्यवसाय: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है।
❤️ स्वास्थ्य: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें।
✅ उपाय: घर के मंदिर में गुलाब के फूल चढ़ाएं।


मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह):
💼 व्यवसाय: खर्चों पर नियंत्रण हेतु बजट बनाकर चलें। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे।
❤️ स्वास्थ्य: माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
✅ उपाय: किसी वृद्ध व्यक्ति को मीठा खिलाएं।


कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):
💼 व्यवसाय: आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन। व्यवसाय में बदलाव एक्सपर्ट से सलाह लेकर करें।
❤️ स्वास्थ्य: पुराने संशय को मन से निकालें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
✅ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):
💼 व्यवसाय: व्यस्त दिन रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंकिंग सेक्टर वालों को मनपसंद काम मिलेगा।
❤️ स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। तर्क-वितर्क से बचें।
✅ उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।


कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):
💼 व्यवसाय: करियर में नया अवसर मिलेगा। निजी नौकरी वाले बदलाव पर विचार करेंगे।
❤️ स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में राहत मिलेगी।
✅ उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।


तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):
💼 व्यवसाय: खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट बनाकर चलें। अजनबी लोगों से लाभ मिलेगा।
❤️ स्वास्थ्य: सावधानी से वाहन चलाएं। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते की संभावना है।
✅ उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):
💼 व्यवसाय: व्यवसाय में परिवर्तन शुभ रहेगा, लेकिन उधार धन को लिखित में दें।
❤️ स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट रहेगी। पारिवारिक मामले घर में रहकर सुलझाएं।
✅ उपाय: तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।


धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):
💼 व्यवसाय: उन्नति के अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग वाले लोग सतर्क रहें।
❤️ स्वास्थ्य: मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। प्रभाव में वृद्धि होगी।
✅ उपाय: गुरुजनों से आशीर्वाद लें और पीले वस्त्र पहनें।


मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):
💼 व्यवसाय: रुके कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ संभव। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
❤️ स्वास्थ्य: बिना मांगे सलाह देने से बचें। पारिवारिक माहौल उल्लासमय रहेगा।
✅ उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।


कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):
💼 व्यवसाय: लेनदेन में सतर्क रहें। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे। नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम।
❤️ स्वास्थ्य: पुरानी गलतियों से सबक लें। खर्चों का ध्यान रखें।
✅ उपाय: ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।


मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):
💼 व्यवसाय: मेहनत से सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में लाभ संभव।
❤️ स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। सहकर्मियों से सावधानी से संवाद करें।
✅ उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *