• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। भाई-बहनों से विवाद से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ घूमने का योग है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार की समस्याएं बातचीत से सुलझेंगी। विवाह प्रस्ताव से घर में खुशी रहेगी।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • ह)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। धन उधार देने से बचें। किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। मनोकामना पूरी होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
दिन पहले से बेहतर रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जिम्मेदारी वाले काम में सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई पर खर्च संभव है।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
अनुकूल दिन रहेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। पढ़ाई के लिए संतान को बाहर भेजने का विचार बनेगा।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
सेहत पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बेवजह दूसरों के मामलों में न बोलें। रुके काम पूरे होंगे। घर के नवीनीकरण का योग है। पुराने शत्रु मित्र बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम समय से पूरा करेंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में फंसा धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
लाभदायक दिन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जरूरी बातें गोपनीय रखें। प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत संभव है।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
धैर्य बनाए रखें। सोच-समझकर फैसले लें। पैतृक संपत्ति में सफलता मिलेगी। उधार लिया धन लौटाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजना बनाएं। नया प्रयास सफल होगा।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। भाग्य साथ देगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सहयोगियों से विवाद से बचें। सेहत को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
सोच-समझकर काम करें। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में जोखिम न लें। अनजान लोगों से दूरी रखें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा से लाभकारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *