• Sat. Dec 27th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2025, शनिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में संयम से काम लें। धन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है, लेकिन माता की सेहत पर ध्यान दें।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।

मिथुन राशि

(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • हा)
दिन मिश्रित फल देगा। गलत संगति से बचें। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। रुकी योजनाएं पूरी होंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
नए संपर्कों से लाभ होगा। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। नए काम की शुरुआत के योग हैं।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है। अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। बॉस से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य, विशेषकर दांतों का ध्यान रखें। बिजनेस में साझेदारी का लाभ मिलेगा।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है। परोपकार के कार्यों में मन लगेगा। पिता से मतभेद संभव है। विवाह संबंधी अड़चन दूर हो सकती है। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। दांपत्य जीवन में अनदेखी से बचें। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। समय पर काम न होने से हानि संभव है।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
मध्यम फलदायक दिन रहेगा। लेन-देन की समस्या सुलझेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद लेनी पड़ेगी। खोई वस्तु मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। खर्चों के साथ बचत पर ध्यान दें। घर में मेहमान आ सकते हैं। दांपत्य विवाद सुलझेंगे। संतान से सुख मिलेगा। विदेश व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। बिना सोचे काम करने से बचें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए कदम उठाएंगे। आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। वादे समय पर पूरे करें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *