• Thu. Dec 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

♈ मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रेम जीवन शानदार रहेगा और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। बिज़नेस में उतार–चढ़ाव संभव हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। उधार लिया धन वापस मांग सकते हैं। आसपास के लोगों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

♉ वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से नया घर खरीदने का योग बन रहा है। आप जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता और पहचान मिलेगी। रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

♊ मिथुन (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह)

आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे। रचनात्मकता बढ़ेगी और कला निखरेगी। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी सहयोगी की कोई बात खटक सकती है। घूमने-फिरने में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

♋ कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मन में उलझनें रहेंगी। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। माता से किया वादा पूरा करेंगे। सरकारी कार्य निपटाने का मौका मिलेगा। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। नए काम की इच्छा जाग सकती है।

♌ सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

ऊर्जा से भरा दिन। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में निवेश लाभदायक हो सकता है। पुराना मित्र मिलने आएगा। परिवार के साथ समय बिताकर उनकी उलझनों को समझने और सुलझाने का अवसर मिलेगा।

♍ कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज समझदारी से काम करें, खासकर पार्टनरशिप में। रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। महत्वपूर्ण कागजों का विशेष ध्यान रखें, चोरी या खोने की आशंका है। कोई लेनदेन का मामला निपट सकता है।

♎ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

निर्णय क्षमता बढ़िया रहेगी। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। धन संबंधी मामला तनाव दे सकता है। पुरानी गलती सामने आ सकती है। विदेश शिक्षा का अवसर मिल सकता है। अपने काम दूसरों पर न छोड़ें। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी।

♏ वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। अधिक मेहनत के कारण थकान होगी। मनमौजी स्वभाव परेशानी ला सकता है। किसी से महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। गलती उजागर होने पर माफी मांगनी पड़ सकती है।

♐ धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

दिन ऊर्जावान रहेगा। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत हो सकती है। शारीरिक समस्या तनाव दे सकती है—योग व व्यायाम जरूरी। पारिवारिक मसले मिलकर सुलझाएं। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

♑ मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

जिम्मेदारी से काम करने का समय। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है—ध्यान दें। परिवार में तालमेल बनाए रखें। धैर्य से कार्य निपटाएं। जल्दबाजी बाद में पछतावा दे सकती है।

♒ कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक कामों में नाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में चली कटुता दूर होगी। किसी के मामले में बेवजह न बोलें। प्रेम प्रस्ताव रखने का अच्छा दिन है। भक्ति में मन लगेगा। कुछ खर्चे तनाव दे सकते हैं।

♓ मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची, चू)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। नौकरी में चल रही समस्या जूनियर की मदद से हल होगी। भाग्य पूर्ण सहयोग देगा और सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *