• Sun. Sep 28th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 27 सितम्बर 2024, शुक्रवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। बुरी संगत से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। घर का माहौल उत्सवमय रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए आज का दिन संघर्षमय हो सकता है, लेकिन विज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रहेगा। उच्च पदों पर काम के अवसर बन रहे हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज अपनी वाणी पर संयम रखें। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि की संभावना है। समझदारी से काम लें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी व्यवसाय में कपड़े या इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन👬 (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा। मौज-मस्ती के लिए आप छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका मजाक किसी को बुरा लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा, लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके मन में अस्थिरता बनी रहेगी। आप दिनभर बड़ी-बड़ी कल्पनाओं में डूबे रह सकते हैं। जिन कामों के बारे में आपने कभी नहीं सोचा था, वे आज पूरे होते दिखेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा और संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दोस्तों के साथ आप खुलकर मस्ती करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए समय पर घर लौटें और गुस्से पर काबू रखें। उधार लेने से बचें, कर्ज में उलझ सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको उन मेहनतों का परिणाम मिलेगा जिसके लिए आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के लिए समय अनुकूल है। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को घर की याद सताएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज अवसरों से भरा दिन है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा। जिन लोगों से आप मदद की उम्मीद नहीं कर रहे थे, वे भी आपका साथ देंगे। अगर आप किसी का नुकसान करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो तुरंत रुक जाएं, यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप कुछ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपके मन में जो भी विचार चल रहे हैं, उन्हें अमल में लाने का सही समय है। सफलता आपके कदम चूमेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर भेजने का यह उचित समय है। संतान की कामना कर रही महिलाओं को थोड़ा कष्ट हो सकता है, सेहत पर ध्यान दें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
आज आपको हर क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिलेगी। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर सांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोग सावधानी बरतें। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए आज के दिन अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके जीवन में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। जिन कामों में अड़चनें आ रही थीं, वे अब पूरे होते दिखेंगे। परिवार में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, लेकिन संयम से काम लें। बच्चों का प्यार आपके मन को शांति देगा।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लंबे समय से जिस काम की योजना बना रहे थे, वह अब शुरू होता नजर आ रहा है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपने शब्दों का ध्यान रखें। संतान से जुड़ी अच्छी खबरें मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज सफलता मिलेगी।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना चाहिए। अपनी सोच से हटकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो साझेदारी में न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *