• Mon. Dec 29th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2025, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन किसी भी योजना में बिना जांच-परख पैसा न लगाएं।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कोई बहला-फुसलाकर फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • छ • के • को • हा)
करियर के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। रुका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। खर्च बढ़ेगा, इसलिए बचत पर भी ध्यान दें। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। खर्चों का हिसाब रखें। दूसरों की कमियां निकालने से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। परिवार की जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
विरोधियों से सतर्क रहें। मानसिक तनाव रह सकता है। पुराने कर्ज को लेकर दबाव बन सकता है। लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पिता की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
दिन अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें। करियर में फायदा होगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। पसंदीदा व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए कदम उठाएंगे। साइड इनकम का योग है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। संतान से जरूरी बातचीत होगी।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के लिए नया कोर्स तय हो सकता है।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
दिन मध्यम रहेगा। आय बढ़ने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को ध्यान लगाकर काम करना होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। परिवार में एकजुटता रहेगी। विवाह संबंधी बाधा दूर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
महत्वपूर्ण दिन रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। नया काम शुरू करने की इच्छा जागेगी।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
कामों पर पूरा ध्यान दें। धन फंसने की आशंका है, बड़ा जोखिम न लें। पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी है। वाणी में मधुरता रखें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लें। संतान के साथ घूमने जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *