सारस न्यूज, वेब डेस्क।
🐏 मेष (चू, चे, चो, ला)
कामकाज में सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसर बनेंगे। परिवार में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। बिज़नेस पार्टनरशिप लाभ देगी। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लेने का योग।
🐂 वृष (ई, उ, ए, ओ)
निर्णय सोच-समझकर लें। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद धन लाभ होगा। बाहर घूमने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
👬 मिथुन (का, की, कु, घ)
नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन। प्रेम जीवन में समर्पण बढ़ेगा। अधिक काम से थकान रहेगी। पारिवारिक बिज़नेस पर चर्चा हो सकती है। किसी बात पर कहासुनी का योग।
🦀 कर्क (ही, हु, हे, हो)
वाद-विवाद से दूर रहें। उधार लेन-देन न करें। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। प्रॉपर्टी से लाभ। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।
🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे)
मौज-मस्ती भरा दिन। दोस्तों संग समय बिताएँ। वाहन उधार लेकर न चलाएँ। विरोधियों की बातों में न आएँ। किसी लेन-देन का मामला परेशान कर सकता है। कई काम एक साथ शुरू होंगे।
👧 कन्या (टो, पा, पी, पू)
अधूरे काम पूरे होंगे। यात्रा का योग। पार्टनरशिप में समझदारी जरूरी। बॉस आपके सुझाव पसंद करेंगे और प्रमोशन की संभावना। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें।
⚖️ तुला (रा, री, रू, रे)
नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। सामाजिक कार्यों में नाम मिलेगा। धर्म-आस्था की रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पिता की बातों को नज़रअंदाज़ न करें।
🦂 वृश्चिक (ना, नी, नू, ने)
मिश्रित परिणाम वाला दिन। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। काम में बाधाएँ। उधार दिया धन वापस मिलने का योग। अजनबी से सलाह न लें। मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा।
🏹 धनु (ये, यो, भा, भी)
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम से यात्राएँ होंगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश करेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी से कहासुनी की संभावना।
🐐 मकर (भो, जा, जी, खा)
काम सावधानी से करें। धैर्य आवश्यक। खर्चों पर नियंत्रण। परिवार में समय देकर तनाव दूर होंगे। किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
🏺 कुंभ (गू, गे, गो, सा)
उर्जावान दिन। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में संयम रखें। दूसरों के मामलों में न बोलें। संतान से खुशखबरी। ससुराल पक्ष से धन विवाद की संभावना। सिंगल लोगों को साथी मिल सकता है।
🐟 मीन (दी, दू, थ, झ)
सामान्य दिन। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उठाया कदम सफल होगा। सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करें। समय का सदुपयोग करें। नई शुरुआत सोच-समझकर करें। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है।
