• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2025, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष (चू, चे, चो, ला)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। भाई के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज़रूरी जांच करवाएं। कहीं घूमने जाने से पहले माता-पिता से अनुमति लेना बेहतर रहेगा। सरकारी मामलों में लापरवाही न बरतें, निवेश सोच–समझकर करें।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए शुभ समय है। सिंगल लोगों की मुलाकात हो सकती है। मन में उलझनें रहेंगी इसलिए बड़े निर्णय टालें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रगति करेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। यात्रा के दौरान लाभदायक जानकारी मिल सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

दिन मध्यम फलदायी रहेगा। छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। परिवार से सहायता आसानी से मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी विवाह प्रस्ताव पर सहमति के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। विचारों में मतभेद हों तो अपनी बात स्पष्ट रखें। बेवजह क्रोध करने से बचें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्य में लापरवाही न करें। परिवार के किसी सदस्य की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी। घर के रिनोवेशन की शुरुआत कर सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन विशेष उपलब्धियाँ देगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर के लिए खरीदारी होगी। भाई-बहनों से थोड़ी बहस संभव है। बिजनेस में सतर्क रहें, कोई धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रसन्नता से भरा दिन रहेगा। वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा, शत्रु भी मित्र बनेंगे। घर में मेहमान का आगमन संभव। किसी मित्र की सलाह लाभ दे सकती है। नया वाहन लेने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का समय अनुकूल है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विदेश व्यापार में सावधानी रखें। माता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार के साथ घूमने का योग है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

अचानक लाभ का योग है। संपत्ति से फायदा होगा। पुराना निवेश लाभ देगा। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, पर सावधानी जरूरी है। बड़े लक्ष्य पूरे होंगे। घर–परिवार में मधुरता बनी रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

धैर्य और संयम से कार्य करें। बच्चों के साथ समय आनंद में बीतेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद शांत होंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रेमियों में हल्की अनबन हो सकती है। वाणी में मधुरता रखें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अविवाहितों के लिए रिश्ता आने का योग। माता-पिता की मदद से रुका काम पूरा होगा। दिखावे से बचें। संतान की शिक्षा के लिए बाहर भेजना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मान–सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। किसी स्वास्थ्य समस्या पर डॉक्टर से परामर्श लें। लिया हुआ कर्ज वापस मांगा जा सकता है। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। मनोरंजन में खर्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *