सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको प्रतिकूल फल मिलने से मानसिक कष्ट होगा। दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यों की असफलता हताशा बढ़ाएगी। वाणी एवं व्यवहार में कटुता आने से घर एवं बाहर व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। वाणी में मधुरता न ला सकें तो मौन ही रहें, मान हानि की प्रबल संभावना है। नए कार्यों को आज आरम्भ न करें। यात्रा में चोटादि का भय है, सावधान रहें। किसी विदेशी व्यक्ति से लाभ हो सकता है। आर्थिक उलझनों के कारण चिंताग्रस्त रहेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आप व्यर्थ के विवादों में न पड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। हवाई बातों पर यकीन न करें और अपने बुद्धि बल से योजनाएं बनाएं। सफलता अवश्य मिलेगी, प्रलोभन से बचें। आज परिश्रम के बाद लाभदायक सौदे मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। आप व्यापार विस्तार के कारण लंबी यात्रा कर सकते हैं, जो आगे के लिए लाभदायक रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में सेहत संबंधित समस्या रहने से कार्यों में आलस करेंगे। घरेलू कार्यों की व्यस्तता के कारण कार्य क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य व्यवसाय थोड़े इंतजार के बाद गति आएगी। आर्थिक मंदी रहने से धन संबंधित आयोजनों में मन भारी रहेगा। यंत्रों की सार-संभाल एवं परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। भागीदारी के कार्यों में लाभ हो सकता है। खान-पान एवं असंयमित दिनचर्या के कारण उदर शूल अथवा कब्ज संबंधित परेशानियां बनेंगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन प्रायः सामान्य ही रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भावनाओं में बहकर अनुचित कदम उठा सकते हैं। लोगों के बहकावे में न आएं, अन्यथा मान हानि हो सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूर रहना ही बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों की मांगें एवं मनोरंजन के पीछे अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज परिश्रम अधिक रहेगा। घर में स्त्री वर्ग से अनबन हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अशुभ फलदायक रहेगा। दिनभर विविध कष्ट रहने से मानसिक एवं आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यों में बार-बार प्रयत्न करने पर भी असफलता मिलने से गुस्सा बढ़ेगा। क्रोध की अधिकता बनते कामों को बिगाड़ेगी। परिवार में फिजूल खर्ची बढ़ने से धन संबंधित उलझने बढ़ेंगी। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है, सावधान रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके लिए लाभदायक स्थिति बनेगी। दिन व्यस्तता से भरा एवं खर्चीला रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़-चढ़ कर रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। शेयर प्रॉपर्टी में निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। निर्माण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिलेंगे। परिवार में सुख के साधनों पर अधिक खर्च करने पर भी शांति का अभाव रहेगा। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सफल रहेगा, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोग विशेष कार्य के लिए नियुक्त किए जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण थकान का अनुभव होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा भाग्योन्नति में सहायक बनेगी। सेहत भी साथ देने से लाभ के अवसर हाथ से निकलने नहीं देंगे। घर के बुजुर्गों की कृपा दृष्टि आप पर रहने से आसानी से अपनी बातों को मनवा लेंगे। लेकिन घर के वातावरण की अनदेखी के कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आशा के अनुरूप व्यवसाय नहीं हो पाने से थोड़ी हताशा भी रहेगी, लेकिन प्रयास जारी रखें, धन लाभ अवश्य होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों के कारण शरीर एवं दिमाग कम सक्रिय रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय के कारण हानि हो सकती है, लेकिन थोड़ी मेहनत से संतोषजनक लाभ कमा लेंगे। परिजनों से संबंध असामान्य रहेंगे। प्रियजनों के स्वभाव में स्वार्थ छलकेगा। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। स्त्री से अनबन रहेगी, परंतु सहयोग भी मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहने से रोजगार सही दिशा में चलेगा। दिन नवीन व्यापारिक अनुबंधों को क्रिया में लाने के लिए शुभ रहेगा। नौकरी पेशा लोग भी आज कार्य क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों से आज लाभ के साथ मान बढ़ने की अधिक संभावना रहेगी। मां अथवा किसी स्त्री के सहयोग से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सर्दी के कारण परेशानी हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सेहत में सुधार आने से राहत अनुभव करेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, फिर भी सरकारी कार्य आज न करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित लेन-देन थोड़े विघ्न के बाद पूर्ण होंगे। भागीदारी के कार्य में नुकसान हो सकता है। मध्यान्ह के बाद परिस्थितियां पूर्ण रूप से आपके पक्ष में रहेंगी। समाज के वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। घर में धार्मिक पूजा-पाठ होने से मांगलिक वातावरण बनेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दिन के आरम्भ में थोड़ी परेशानियों के बाद कार्य में गति आने लगेगी। निवेश के लिए दिन शुभ है। मध्यान्ह के बाद का समय कई सुनहरे अवसर लाएगा। धन एवं परिवार को लेकर संतोषजनक स्थिति बनेगी। कंजूसी से खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। परिजनों अथवा रिश्तेदारों विशेषकर स्त्री पक्ष के सहयोग से लाभ अथवा कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। लघु व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ेगी, मध्यान्ह के बाद अत्यधिक थकान रहेगी।
Leave a Reply