• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 31 अगस्त, शनिवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुबह से ही धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में संतुष्टि रहेगी और निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। घर और बाहर दोनों जगह प्रसन्नता का माहौल रहेगा, लेकिन कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रयासों में सफलता दिलाने वाला होगा। अपनी बोली पर संयम रखें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मान-सम्मान मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नई योजनाएँ बन सकती हैं, हालांकि तत्काल लाभ की उम्मीद न करें। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका ध्यान धर्म-कर्म की ओर बढ़ेगा। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट की आशंका है और किसी से कहासुनी भी हो सकती है, जिससे स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। आय बनी रहेगी, लेकिन अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातक आज अपनी बोली पर नियंत्रण रखें। किसी कार्य की सफलता से खुशी होगी, लेकिन किसी की बातों में न आएं। निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन नौकरी में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें और कुसंगति से दूर रहें।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों की आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे खुशी होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। घर-बाहर दोनों जगह प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे, लेकिन लेन-देन में सतर्कता बरतें। चिंता और तनाव रह सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सुख-साधनों पर खर्च होगा और घर में शांति बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएँ हल होंगी। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और शेयर बाजार से लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज वृश्चिक राशि के जातकों के मित्र घर पर आ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और प्रेम-संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कष्ट और भय की आशंका हो सकती है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है, लेकिन बाद में संबंध मधुर हो जाएंगे। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें और दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थकान और कमजोरी महसूस होगी। आय में स्थिरता रहेगी और व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें और जुबान पर संयम रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। प्रयास सफल होंगे और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा और नौकरी में प्रशंसा होगी। चोट और रोग से बचने का प्रयास करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें और किसी के बहकावे में न आएं। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी और निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी और यश में वृद्धि होगी।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के घर का वातावरण आज अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं और व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रोजगार के प्रयास सफल होंगे और निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा और किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। विवादों से बचें और चोट और रोग से सतर्क रहें।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *