• Mon. Dec 22nd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 22 दिसंबर 2025, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

♈ मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने अनुभवों से सीख लें और दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। जीवनसाथी से बातचीत करके मतभेद सुलझ सकते हैं।

♉ वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी और पिता की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

♊ मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में आ रही दिक्कतों को भाई-बहनों की मदद से सुलझा पाएंगे। उधार लिया हुआ धन लौटाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी पूरा सहयोग देंगे।

♋ कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। गलत तरीकों से धन कमाने से बचें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

♌ सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मिश्रित फल देने वाला दिन है। बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♍ कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के करियर में उन्नति के योग हैं। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है।Reporting Team Update

♎ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा।

♏ वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आलस्य से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की इच्छा पर नया वाहन खरीद सकते हैं। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।

♐ धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर खर्च करेंगे, जो आगे लाभ देगा। फिजूलखर्ची से बचें।

♑ मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। माता से मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

♒ कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। एक साथ कई अवसर मिलेंगे और आय बढ़ेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है।

♓ मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मन भटक सकता है, जिससे काम अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। धन उधार लेने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *