• Fri. Jan 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। धन आगमन के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान लाभकारी जानकारी मिल सकती है।

मिथुन राशि

(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • हा)
समस्याओं से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। बेवजह किसी के मामले में न बोलें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
दिन मिश्रित रहेगा। वाणी पर संयम रखें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
कार्य क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी बातों में सतर्क रहें। मौसम का ध्यान रखें। व्यवसाय में बदलाव सोच-समझकर करें।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
दिन अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुराना लेनदेन निपटेगा। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
धैर्य और संयम से काम लें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक बातों को घर तक ही सीमित रखें।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
दिन व्यस्त रहेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। लापरवाही से बचें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
उन्नति का दिन है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कामों में देरी संभव है। परिवार में एकता बनी रहेगी।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
उत्साह से भरा दिन रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सोच-समझकर निर्णय लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *