• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने अररिया आरएस बाजार में रात्रि सफाई के लिए सफाईगाड़ी एवं सफाई मित्रों को हरी झंडी देकर किया रवाना।

सारस न्यूज, अररिया।

शनिवार को अररिया के आरएस बाजार में रात्रि सफाई हेतु सफाईगाड़ी एवं सफाई मित्रों को मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र एवं उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अब सफाई प्रातः व रात्रि दोनों बेला में की जाएगी। मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि सफाई मित्रों का सम्मान एवं सहयोग करें एवं स्वच्छ एवं सुन्दर अररिया के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *