अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की माता श्यामा देवी का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज सिल्लीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शाम साढ़े छह बजे इलाज के दौरान उनकी माता ने अंतिम सांस ली। देर रात उनके शव को अररिया स्थित उनके ओमनगर निवास पर लाया गया। मौत की खबर सुनते ही भाजपा के नेता और सांसद के समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचाने लगा।
ज्ञात हो की सांसद प्रदीप सिंह की माता राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। सांसद के पिता स्व. राम लाल स्नेही एक आदर्श शिक्षक रह चुके है। स्व श्यामा देवी अपने पीछे चार पुत्र प्रदीप सिंह सांसद, दिलीप सिंह, मनोज सिंह और अविनाश सिंह को छोड़कर दुनिया को अलविदा कर गई। 78 वर्षीय श्यामा देवी एक नेक दिल सरल स्वभाव के साथ साथ काफी मृदुभाषी थी। उनकी मौत पर शोक प्रकट करने वालों की भीड़ ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार पनार नदी के किनारे त्रिसुलिया घाट पर किया गया। इस दौरान लोगों ने सांसद को सांत्वना दी।
शोक प्रकट करने वालों में अररिया विधायक आबिदुर रहमान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, पूर्व सांसद सरफराज आलम, सुखदेव पासवान, विधायक अचमित ऋषिदेव, मंत्री शाहनवाज आलम, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू, पूर्व जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, आलोक भगत, मु ,अखलाक, सरफुद्दीन, मु. जुबैर आलम, मुफ्ती वहाब, रणधीर सिंह, रितेश राय, अफसाना हसन, भोला शंकर तिवारी, अनवर राज ,मुखिया मासूम अंजार, शाद अहमद बबलू, प्रमुख अब्दुल हन्नान, सुष्मिता ठाकुर, अब्दुल करीम, अविनाश आनंद के अलावा कई पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply