अररिया जिले के एसपी अशोक कुमार सिंह ने जिले में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण और विधि-व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर एसपी ने पत्र जारी किया है। इस तबादले के क्रम में एसपी ने महलगांव थाना का भार ताराबाड़ी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ठाकुर को दिया है। वहीं नरपतगंज थानाध्यक्ष पुअनि शैलेश पांडेय का तबादला ताराबाड़ी थाने में थानाध्यक्ष के पद पर किया गया है। महलगांव थानाध्यक्ष पुनि मो गुलाम शाहबाज आलम की पोस्टिंग जिला मुख्यालय स्थित साइबर सेल थाना में की गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित थाने में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया है।
मो. ग़ुलाम शाहबाज़ आलम
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply