जिला मुख्यालय के अररिया नप के वार्ड नंबर 16 शास्त्री नगर के मां दुर्गेश्वरी मंदिर में श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा बुधवार को चित्रगुप्त पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही शाम में 07 बजे से महाभोग का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया व महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया। पूजा में समाज के वरिष्ट लोगों ने बताया गया कि इस जगह पर वर्ष 1981 से भगवान चित्रगुप्त की लगातार हर साल पूजा-अर्चना की जाती है। चित्रगुप्त भगवान यमराज के सहयोगी हैं व सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। प्रभु चित्रगुप्त ही हैं जो मनुष्यों के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखकर उनके लिए स्वर्ग व नरक का फैसला लेते हैं।
इस पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्य चंदन कुमार, किसलय कुमार, अभिषेक सागर, राजेश कुमार सिन्हा, गौरव कुमार, उदित लाल दास, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनु, सुदीप कुमार सिन्हा, रमेश चंद्र अंबष्ट, दीपक कुमार वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा सहित दर्जनों लोगों का योगदान प्रशंसनीय रहा।

Leave a Reply