Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कसबा व जलालगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अररिया नगर थाना क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान, एक आरोपी गिरफ्तार।


सारस न्यूज, अररिया।


नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात कसबा और जलालगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों थाना की पुलिस कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय और जलालगढ़ थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बीते कुछ माह पूर्व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की चोरी कर ली थी। इसे लेकर कसबा थाना में 212/23 और जलालगढ़ थाना में 121/23 कांड संख्या दर्ज की गई है। जिसमें दोनों स्थान पर हुई चोरी में अज्ञात आरोपी को ढूंढा जा रहा था। इसी दौरान दोनों थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 से उक्त दोनों स्थान पर हुई चोरी के एक आरोपी नवीन यादव पिता सोहन लाल यादव को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया गया कि कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली क्षेत्र स्थित कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीते 12 जून 2023 की रात्रि को ग्रीष्मावकाश अवधि में अज्ञात लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष, कार्यालय कक्ष, स्मार्ट कक्ष व शिक्षक कक्ष में लगे सभी तालों, कब्जा, छिटकनी को तोड़कर कई महत्वपूर्ण सामग्री सहित महत्वपूर्ण कागजात पंजी की चोरी हुई थी, साथ ही विद्यालय से चोरी हुई सामग्री में स्मार्ट कक्ष में लगे एलसीडी स्मार्ट टीवी, स्पीकर, पैन ड्राइव, कार्यालय से इंवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, 02 प्रिंटरसहित 02 साउंड बॉक्स, 120 वाट का एंपलीफायर सहित विद्यालय के कई महत्वपूर्ण पंजी की चोरी हुई थी। इधर जलालगढ़ थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र से ताला तोड़कर एचपी कंपनी का एक डेस्कटॉप, 02 लेजर प्रिंटर, 02 कुर्सी, 01 चापाकल व महत्वपूर्ण कागजात की चोरी हुई थी। जिसको लेकर अंतरजिला दोनों थाना की पुलिस ने अररिया नगर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर उक्त दोनों चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर नगर थाना के थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने दोनों थाना पुलिस के द्वारा नगर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाने और आरोपी को ले जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *