अररिया जिले में बीते दिनों हुए विभिन्न कांडों में आपराधिक गतिविधि का भांडाफोड करते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। जिसमें बुधवार 04 बजे से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर एसपी ने विभिन्न कांडों के उद्भेदन की सूचना दी। जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र से लेकर जोकीहाट थाना क्षेत्र के महलगांव ओपी क्षेत्र में हुए बीते दिनों हुए 05 लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्त में लेते हुए सफल उद्भेदन किया गया है। जिसमें एसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर से 13 नवंबर 2023 तक अररिया नगर थाना क्षेत्र व महलगांव ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में कुल 05 लूट की घटना का प्रतिवेदन हुआ था। जिन कांडों के सफल उदभेदन के लिए एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान किया जा रहा था। इस क्रम में टेक्निकल रिसर्च के आधार पर मालूम चला कि सभी घटनाओं को एक ही संगठित गिरोह ने अंजाम दिया जा रहा था। इसको लेकर गिरोह के सदस्यों का सत्यापन कर लूटकांड में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्त में लेते हुए उनके पास से लूटकांड में छिनतई किए गए 81,700 नगद रुपये के साथ अवैध आग्नेयास्त्र में एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, 02 मैगजीन, 06 मोबाइल व 02 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में लिए गए सभी पांचों अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में सभी ने अलग अलग कांडों में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं एसपी ने बताया कि उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी से पूर्व महलगांव ओपी में घटित लूटकांड की 01 घटना व अररिया नगर थाना क्षेत्र के 02 लूट कांड का सफल उद्भेदन किया गया है। सभी घटना को लेकर नगर थाना व महलगांव ओपी में कांड दर्ज है। जिसमें गिरफ्तार हुए पांचों आरोपियों में महलगांव ओपी क्षेत्र का बागनगर निवासी निशिकांत कुमार पिता बिरेश मंडल व सोनू मंडल पिता जागेश्वर मंडल, महलगांव ओपी क्षेत्र का ककोड़ा निवासी राहुल कुमार यादव पिता विक्टर यादव, महलगांव ओपी क्षेत्र का मटियारी निवासी कन्हैया पासवान पिता वकील पासवान सहित अररिया नगर थाना क्षेत्र का दियागंज निवासी सुमन यादव पिता संजय यादव है। एसपी ने बताया कि उक्त कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लूटे गए शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में नेतृत्वकर्ता एसडीपीओ रामपुकार सिंह, नगर थानाध्यक्ष पुनि निर्मल कुमार यादवेंदु, डीआइयू शाखा के प्रभारी पुनि कौशल कुमार, साइबर थाना के पुनि गुलाम शहनवाज आलम, महिला थानाध्यक्ष पुनि मेनका रानी, अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार, महलगांव ओपी अध्यक्ष चंदन ठाकुर, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुनि सुनील कुमार मंडल, पुअनि धनोज कुमार गुप्ता, पुअनि संजीव कुमार सिंह, पुअनि प्रियंका कुमारी सहित थाना व ओपी के सशस्त्र बल मौजूद थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply