Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीते आठ माह से दुष्कर्म की घटना का फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

महिला थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आठ महीनों से फरार था। इसे लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। वहीं महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी बौंसी थाना क्षेत्र निवासी मो राजिश उर्फ रज्जी पिता मो कलीम है, जो आठ माह से फरार चल रहा था। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष पुनि मेनका रानी ने बताया कि 09 मार्च 2023 को प्राथमिकी दर्ज के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध नाबालिग पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर महिला थाना में कांड संख्या 28/23 दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही दुष्कर्म का आरोपी बीते मार्च माह से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी रज्जी को गिरफ्तार करते हुए दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *